Media24Media.com: शराब की बोतल में मिले कीड़े, शराबप्रेमियों में भारी आक्रोश, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शराब की बोतल में मिले कीड़े, शराबप्रेमियों में भारी आक्रोश, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देसी शराब की बोतल में कीड़े मिले हैं। वही शराब में मिलावट करने का आरोप भी लगा है। देसी शराब की बोतलों में इससे पहले भी हरदीबाजार, उमरेली सहित अन्य क्षेत्रों में इस तरीके का मामला सामने आ चुका है। बार-बार सीलबंद देशी शराब की बोतल में इस तरह कुछ न कुछ मिलने से शराब प्रेमियों में भारी आक्रोश है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र रामपुर का है।


कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र रामपुर स्थित देशी शराब की दुकान से एक युवक ने शराब खरीदी। दुकान परिसर से कुछ ही दूरी पर वे शराब पीने के लिए देखे तो उसमें कीड़े तैरता हुआ दिखाई दिया।

 इसके बाद युवक ने इसकी शिकायत मैनेजर से की, देखते ही देखते शराब दुकान के आसपास के और भी युवकों की शराब दुकान में भीड़ जमा हो गई और लोगों ने जमकर इसका विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.