Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के सुप्रस‍िद्ध फिल्‍म कलाकार शिवकुमार दीपक का निधन, सीएम साय ने जताया शोक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के सुप्रस‍िद्ध फिल्‍म कलाकार शिवकुमार दीपक का निधन, सीएम साय ने जताया शोक

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सुप्रस‍िद्ध फिल्‍म कलाकार शिवकुमार दीपक का निधन हो गया. उनके निधन की खबर से कला जगत और प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है. उनकी अंतिम यात्रा आज गृह ग्राम पोटिया कला, जिला दुर्ग से निकाली जाएगी. 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ कलाकार शिवकुमार दीपक के निधन पर शोक जताया है. बता दें कि शिवकुमार दीपक ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपनी कलात्मक प्रतिभा की शानदार छाप छोड़ी थी और कॉमेडियन कलाकारों की सूची में शामिल थे.

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट में लिखा है, छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म “कहि देबे संदेस” से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले, वरिष्ठ कलाकार शिवकुमार दीपक जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म और कला जगत की अपूर्णीय क्षति है. ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.