Media24Media.com: Chhattisgarh : महिला पार्षद की पिटाई, नाराज महिलाओं ने घर से निकाल कर सड़क पर गिराकर पीटा, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : महिला पार्षद की पिटाई, नाराज महिलाओं ने घर से निकाल कर सड़क पर गिराकर पीटा, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के बालोद में बीजेपी की महिला पार्षद को पीटने का मामला सामने आया है। वारदात को महिलाओं ने ही अंजाम दिया। इस पूरी वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला की पीटते देखा जा सकता है। 


बताया जा रहा है कि अवैध निर्माण तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके विरोध में कुछ महिलाएं पार्षद के घर में घुस गईं। उनको उठाकर सड़क पर ले आईं और पीटने लगीं। मारपीट करते हुए उनको जमीन पर गिरा दिया गया। 

गुरुर नगर के वार्ड नंबर 4 की पार्षद और महिला बीजेपी नेता कुंती सिन्हा के साथ व्यापारी संघ की कुछ महिलाओं ने मारपीट की है। उनको सड़क पर धक्का देकर गिराने के बाद घसीटा भी गया। पुलिस ने महिला नेता की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.