Media24Media.com: CG Crime News : नशेड़ी ने गाय को मारा चाकू, सीसीटीवी में घटना कैद, आरोपी फरार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Crime News : नशेड़ी ने गाय को मारा चाकू, सीसीटीवी में घटना कैद, आरोपी फरार

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यंहा एक नशेड़ी युवक ने गाय को बेरहमी से चाकू मारकर घायल कर दिया है। इस घटना से इलाके के रहवासियों और पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश कर रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के रुआबांधा क्षेत्र के शिवपारा में बीते सोमवार की रात गाय घूम रही थी। तभी वहीं का रहने वाला रामशंकर उर्फ रामा उम्र 27 साल नशे की हालत में पहुंचा। उसने अपने पास से एक चाकू निकाला और गाय को मारने के लिए दौड़ा। उसने गाय के पेट में पूरा चाकू घुसा दिया। जिसके बाद गाय वंहा से भाग गई। 

सुबह जब लोगों ने देखा कि गाय के पेट में चाकू लगा है तो गाय के मालिक सत्यजीत और उनके परिवार को जानकारी दी। इसके बाद उन लोगों ने डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना पास में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमे दिख रहा है कि युवक भागते हुए गया और गाय के पेट मे चाकू घुसा दिया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.