Media24Media.com: छत्तीसगढ़ सराफा चुनाव : अब तक तीन नामांकन जमा, आज नामांकन भरने की अंतिम तिथि

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ सराफा चुनाव : अब तक तीन नामांकन जमा, आज नामांकन भरने की अंतिम तिथि

Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ सराफा संगठन के चुनाव में सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वही नामांकन पत्र बिक्री की आखिरी तारीख 7 जून को तीन नामांकन पत्र बिके ।


अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश सांखला दुर्ग, महासचिव पद के लिए उत्तम गोलछा अरिहंत रायपुर व कोषाध्यक्ष अध्यक्ष पद के लिए सुरेश भंसाली रायपुर ने नामांकन पत्र लिया है कल गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र कमल सोनी बिलासपुर ने जमा किया । वहीं महासचिव पद के लिए प्रकाश गोलछा व कोषाध्यक्ष के लिए हर्षवर्धन जैन ने अपना नामांकन जमा किया ।

नामांकन पत्र जमा करने की कल शनिवार आखिरी दिन है वही आज 7 जून तक नामांकन पत्र विक्रय की अंतिम तिथि थी । नामांकन पत्र की जांच के बाद 10 तारीख को प्रारंभिक प्रकाशन होगा 11 तारीख नाम वापसी का अंतिम समय व 12 तारीख को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी मगेलाल मालू ,सहायक निर्वाचन अधिकारी धरम भंसाली ,राजेंद्र शर्मा ,अनिल कुचेरिया, ने संयुक्त रूप से दी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.