Media24Media.com: CG Weather Alert : बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले कुछ घंटे तक इन जिलों में होगी बारिश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Weather Alert : बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले कुछ घंटे तक इन जिलों में होगी बारिश

Document Thumbnail

 CG Weather Alert : प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल तो रहा है, अब प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई तो वहीं कुछ जिलों में बादल छाए हुए है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने दोपहर तीन बजे तक के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक सरगुजा सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर,कोरिया,एमसीबी, कोरबा, बिलासपुर जीपीएम,रायगढ़ धमतरी गरियाबंद में तेज आंधी गरज चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान आंधी 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होगी।


बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 1 जून से 20 जून तक 47.3 मिलीमीटर बारिश कम हुई है। अब तक महज 40.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि अब तक 88.1 मिलीमीटर वर्षा हो जानी चाहिए थी। वहीं, अगले दो दिनों में बारिश और अंधड़ की संभावना है। प्रदेश में कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां थम से गई थीं। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रायपुर समेत सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रायपुर में दर्ज किया गया। अगले 5 दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.