Media24Media.com: CG Naxal Attack: नक्सलियों ने आधी रात जवानों के कैंप पर किया हमला, BGL से किया विस्फोट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Naxal Attack: नक्सलियों ने आधी रात जवानों के कैंप पर किया हमला, BGL से किया विस्फोट

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने बुधवार देर रात ईरकभट्टी स्थित कैम्प पर BGL से हमला किया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने कैम्प पर 4 बीजीएल दागे है। लेकिन कैम्प पर दागे 3 बीजीएल फट नहीं पाए। वही एक बीजीएल फटा है। लेकिन इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। सभी जवान सुरक्षित हैं।


इस हमले के जवाब में जवानों की कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए।मामले की जानकारी देते हुए बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि, सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित होने से नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगा है। इससे नक्सली बौखला गए हैं। हमले में सभी जवान सुरक्षित हैं।

बता दे बस्तर में नक्सलियों का खात्मा करने जवान तेजी से ऑपरेशन चला रहे है। एक और बस्तर के चप्पे-चप्पे में अभियान चलाकर नक्सलियों को आम जिंदगी जीने का मौका दे रहे है। जवानों के अभियान से प्रभावित होकर बहुत से नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं दूसरी और जंगलों में जवान छिपे हुए खूंखार नक्सलियों पर भी कड़ी कार्रवाई कर रहे है। इस कार्रवाई में जवानों ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। चार दशक में पहली बार जवान 131 दिनों में 103 नक्सलियों को ढेर किया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.