Media24Media.com: बीरेन सिंह के सुरक्षाकर्मियों पर हमला, उग्रवादियों ने कई राउंड फायरिंग की, एक जवान घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बीरेन सिंह के सुरक्षाकर्मियों पर हमला, उग्रवादियों ने कई राउंड फायरिंग की, एक जवान घायल

Document Thumbnail

 इंफाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर बड़ा हमला हुआ है. संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर कांगपोकपी जिले में घात लगाकर सोमवार को हमला कर दिया. इस उग्रवादी हमले में एक जवान घायल हो गया. बता दें कि यह सीएम बिरेना का सुरक्षा काफिला था. इसमें मुख्यमंत्री नहीं थे.


मणिपुर पुलिस ने यह जानकारी दी कि यह सीएम बिरेन का सुरक्षा काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के समीप कोटलेन गांव के पास गोलीबारी अब भी जारी है.

पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान कम से कम एक जवान गोली लगने से घायल हो गया. एक अधिकारी ने से कहा, ‘मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं. वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे.’ संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थी.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.