Media24Media.com: बलौदाबाजार हिंसा : भीम रेजीमेंट का रायपुर संभाग का अध्यक्ष गिरफ्तार, ट्रेन से भाग रहा था

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बलौदाबाजार हिंसा : भीम रेजीमेंट का रायपुर संभाग का अध्यक्ष गिरफ्तार, ट्रेन से भाग रहा था

Document Thumbnail

Baloda Bazar Violence :  भीम रेजीमेंट का रायपुर संभाग अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जीवराखन बांधे को बस्तर से गिरफ्तार किया हैं। बलौदा बाजार हिंसा मामले में का आरोपी हैं। जगदलपुर से विशाखापट्टनम ट्रेन से भाग रहा था। पुलिस ने चार साथियों के साथ उसे गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक घटना के बाद जीवराखन बांधे साथियों के साथ जगदलपुर के रास्ते विशाखापट्नम भागने की तैयारी में था। बलौदाबाजार पुलिस के एसआइटी ने जीवराखन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई, जिसके बाद उसे पकड़ने में मदद मिली। पुलिस ने घटना के वक्त मौजूद वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ्स, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित तथ्यों के आधार पर भीम रेजीमेंट के पदाधिकारी की गिरफ्तारी की।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में घटना से जुड़े अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। जीवराखन मंदिर हसौद का रहने वाला बताया जा रहा है। दो दिन पहले वह जगदलपुर गया था। बलौदाबाजार हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है, वहीं 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भीम रेजीमेंट के अलावा, भीम क्रांतिवीर जैसे अन्य संगठनों पर भी एसआइटी की नजर बनी हुई है।

बता दें कि 10 जून को सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान हुए तोड़फोड़ भीम रेजीमेंट का नाम सामने आया था . पुलिस सूत्रों के अनुसार भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट और भीम क्रांतिवीर के सदस्यों ने बलौदा बाजार में उत्पात मचाया था.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.