Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ढेर किया, ऑपरेशन जारी…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ढेर किया, ऑपरेशन जारी…

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पिडिया इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें 12 नक्सलियों को मार गिराया गया। साथ ही इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवानों के भी घायल होने की खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की।


इस बारे में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, 'बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई...नक्सलियों के 12 शव मिले हैं। मैं अपने जवानों और वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई देता हूं।'

इस अभियान में सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा की DRG व कोबरा फोर्स की 210 बटालियन व STF के जवानों ने नक्सलियों से मोर्चा लिया। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व हथियार भी बरामद हुए हैं।

बता दें कि बीते महीने भी सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को लगातार दो बड़े झटके दिए थे। कांकेर में 29 नक्सलियों को ढेर करने के बाद उन्होंने नारायणपुर में 10 नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं इस साल के शुरुआती चार महीनों में सुरक्षाबलों के हाथों अबतक कुल 99 माओवादी मारे जा चुके हैं, जो कि साल 2022 और 2023 में मारे गए 22 और 30 माओवादियों की कुल संख्या से भी अधिक है। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.