Media24Media.com: रायपुर : पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर : पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Document Thumbnail

 रायपुर :   शिव महापुराण कथा स्थल अमलेश्वर में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां पर कथा सुनने आए कई श्रोता कै दस्त सहित डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। वहीं बुजुर्ग लोगों को बीपी की समस्या भी आ रही है। ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लोगो का मानना है की  पानी की कमी के कारण ऐसा हो रहा है।


 अमलेश्वर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए अस्थाई कैंप पर आज दो दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। वहीं एक बुजुर्ग की मौत होने की खबर आ रही है।  साथ ही साथ एक महिला को के दस्त के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिट रेफर किया गया है।

अमलेश्वर के कथा स्थल पर आज कथा सुनने धरसीवा के 70 वर्षी तीरथ राम साहू पहुंचे थे। बताएं अनुसार तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े उसके साथ जो परिजन थे वह उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा आज अमलेश्वर में कथा स्थल के बाजू में ही बने अस्थाई हेल्थ कैंप में इलाज करा रहे है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.