Media24Media.com: CG NEWS : बारात निकलने से पहले दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जाने पूरा मामला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : बारात निकलने से पहले दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जाने पूरा मामला

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने बारात निकलने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर ले गई। प्रेमिका को धोखा देकर आरोपी शादी करने वाला था। युवती के मुताबिक शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाया, इस दौरान वो दो बार प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात करवाया। जब उसने शादी करने की बात कही तो मना कर दिया और दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। 16 मई को सिविल लाइन थाने शिकायत दर्ज कराई गई।


जानकारी के मुताबिक, मूलत: सक्ती जिले के निवासी आरोपी नन्द लाल निषाद (26) मैकेनिक है, जो कि कोरबा के रामपुर में रहता है। दो साल पहले मोहल्ले में दोनों की जान पहचान हुई थी। वॉट्सअप पर बातचीत करते-करते दोस्ती प्यार में बदल गई। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच शनिवार शाम को लड़के की बारात निकलने वाली थी। तभी पुलिस की टीम उसके घर पहुंची, हल्दी की रस्म के बीच दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। उधर दुल्हन भी मेंहदी लगाकर दूल्हे का इंतजार करती रही।


पीड़ित युवती ने बताया कि, उसने शादी का वादा किया था, लेकिन चोरी चुपके शादी करने चला था। उसके दोस्तों के माध्यम से पता चला कि नंदलाल किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। जिसके बाद इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.