Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई है। जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे डायल 112 से सूचना मिला की पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतू राम धुर्वे की बाइक कवर्धा से करीब 8 किलोमीटर दूर बिलासपुर रोड में बीजाझोरी ग्राम के पास नेशनल हाईवे में खड़ी ट्रेलर RJ 01 GD 0030 से टकरा गई है।

जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दो पुलिसकर्मी वाहन के अंदर बैठे थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आई है। घयलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.