Media24Media.com: राजधानी में दूधवाले ने बचाई घायल कांस्टेबल की जान, सम्मान करेंगे एसपी संतोष सिंह

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी में दूधवाले ने बचाई घायल कांस्टेबल की जान, सम्मान करेंगे एसपी संतोष सिंह

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी में दूध बेचने वाले युवक राजा ने हवलदार शंभूनाथ की जान बचाई है। दरअसल राजा ने दुर्घटना में घायल हवलदार को अस्पताल पहुंचाया हैं। जिसके बाद उसकी जान बची।


राजा ने बताया कि उसे रायपुर पुलिस के गुड सेमरिटन अभियान से भी प्रेरणा मिली थी।

बीती रात 12 बजे खमतराई थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक 1423 शंभूनाथ सिंह जो की 42 साल से पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है, अपनी ड्यूटी के बाद अपने घर सेजबहार जाते समय डुंडा पेट्रोल पंप के पास अचानक मवेशी के सामने आ जाने से उनका एक्सीडेंट हो गया। लगभग सड़क किनारे 20 मिनट पड़े रहने के बाद एक राजा नाम के दूधवाले की नजर अचानक पड़ी उसने बड़ी तत्परता के साथ उन्हें वि वाय हॉस्पिटल ले गया। राजा रायपुर पुलिस के गुड समरिटन (नेक इंसान) अभियान से प्रेरित हुए थे।

रायपुर पुलिस उस दूधवाले राजा जी जो ‘नेक इंसान बने उनका धन्यवाद करती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि उनको ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रति माह दिए जाने वाले गुड समरिटन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आम नागरिक से अपील है कि अपने मानवीय कर्तव्यों का पालन कर लोगों की जान बचाए, गुड सेमरिटन बने।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.