Media24Media.com: CG NEWS : शराब के नशे में दूल्हे ने बारात में चढ़ाई कार, गुस्साये लोगों ने दुल्हे को जमकर धुना, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : शराब के नशे में दूल्हे ने बारात में चढ़ाई कार, गुस्साये लोगों ने दुल्हे को जमकर धुना, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 रायपुर :  नशे में धुत्त दूल्हे ने बारातियों और घरातियों पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल है। जानकारी के अनुसार मुढ़ीपार से सटे टेकापार मुड़पार में गेंदलाल साहू की बिटिया को ब्याहने राजनांदगांव जिले से बारात आई थी। रात आठ बजे के आसपास बारात स्वागत के लिए परघौनी की तैयारी हो रही थी। उसे देखने गांव के लोग और लड़की के रिश्तेदार आसपास खड़े थे।


लोगों ने शराब के नशे में धुत कुछ बारातियों को जमकर पीटा। देर रात तक दूल्हे को गांव वालों से छिपाकर रखा गया। सुबह शराबी लड़के के साथ लड़की द्वारा शादी के लिए मना करने के बाद गातापार थाना में मामला दर्ज कराया गया है।डीजे पर डांस करने के लिए दूल्हे का ड्राइवर उतर गया। इधर दुल्हा खुद ही ड्राइवर बन गया। शराब के नशे में दूल्हा नरेश साहू ने एक्सीलेटर दबा दी, जिसके बाद इंडिका गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली और आसपास खड़े दर्जनभर बच्चे, महिला और बुजुगों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना से अफरा-तफरी मच गई और 112 सहित 108 को मौके पर बुलाकर घायलों को सिविल अस्पताल और राजनांदगांव अस्पताल भेजा गया। जिसमें सिविल अस्पताल में भर्ती सभी सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात घर वापस भेज दिया गया।घटना में सुरेखा पति रूपेंद्र साहू 30 वर्ष तुमड़ीबोड़, पूजा पिता हुकुम वर्मा 14 साल मुड़पार, उमा पति शीतल साहू 29 साल मुढ़ीपार, पार्वती पति शेरसिंह वर्मा 35 साल महख्मकला, वंदना पिता सुरेश वर्मा 19 साल मुड़पार, पिंकी पिता ओंकार वर्मा 19 साल महरूमकला, आशा पिता सुरेश वर्मा 15 साल को समान्य चोट पहुंची, जिन्हें सिविल अस्पताल में इलाज बाद देर रात वापस घर भेज दिया गया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.