Media24Media.com: CG Caste Certificate: प्रदेश में पिछले 5 सालों में बने जाति प्रमाण पत्रों की होगी जांच

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Caste Certificate: प्रदेश में पिछले 5 सालों में बने जाति प्रमाण पत्रों की होगी जांच

Document Thumbnail

 CG Caste Certificate : जाति प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में 5 सालों में बने जाति प्रमाणपत्रों की जांच होगी। 


फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाने की शिकायत के बाद यह फैसला लिया गया है। 5 सालों में नगरीय निकायों में बड़ी संख्या में फर्जी प्रमाणपत्र बने हैं। कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के बाद राज्य सरकार का यह बड़ा कदम है।

छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र की जांच के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह कहा है कि भाजपा की सरकार ST, SC और‌ OBC विरोधी सरकार है। बघेल ने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है उसके बाद से जाति प्रमाणपत्र बनना ही बंद हो गया है। विजय शर्मा पर आरोप लगाते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि शर्मा एक भी शिकायत बता दें और किस आधार पर यह जांच करेंगे यह भी बता दें।‌ बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जांच के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।  


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.