Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में जनसमर्थन जुटाने के बाद CM साय, देव, साव समेत मंत्रियों, विधायकों, सांसदों का अब ओड़िशा व झारखंड में डेरा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में जनसमर्थन जुटाने के बाद CM साय, देव, साव समेत मंत्रियों, विधायकों, सांसदों का अब ओड़िशा व झारखंड में डेरा

Document Thumbnail

 Lokshabha Elections 2024 : भारतीय जनता पार्टी प्रवासी कार्यकर्ता समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीन चरणों में हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबर्दस्त वातावरण बनाकर अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाने के बाद प्रदेश के भाजपा नेताओं का अब झारखंड और ओड़िशा में हो रहे चुनावों में लगातार दौरा जारी है।  शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने के बाद भाजपा के मंत्री-विधायक, सांसद, पूर्व सांसद सहित भाजपा पदाधिकारी ओड़िशा और झारखंड जाकर भाजपा की जीत के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं।


भाजपा प्रवासी कार्यकर्ता समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक  शुक्ला ने बताया कि ओड़िशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, भाजपा पदाधिकारी कमल खिलाने के लिए जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री साव, मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी व टंकराम वर्मा, सांसदगण सुनील सोनी, देवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय, चुन्नीलाल साहू, विधायकगण राजेश मूणत, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल, योगेश्वर राजू सिन्हा, गुरु खुशवंत साहेब व संपत अग्रवाल, पूर्व विधायकगण शिवरतन शर्मा, त्रिलोचन पटेल व पिंकी शिवराज शाह, पूर्व सांसद द्वय दिनेश कश्यप, व चंदूलाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, धनीराम बारसे, जगन्नाथ पाणिग्रही, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी ओड़िशा में पार्टी के पक्ष में प्रचार में जुटे हैं।

भाजपा प्रवासी कार्यकर्ता समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक  शुक्ला ने बताया कि झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, रामविचार नेताम, विधायक भावना बोहरा, भूलनसिंह मरावी, राजेश अग्रवाल, उद्धेश्वरी पैंकरा, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, दीपेश साहू, रोहित साहू,  प्रमोद मिंज, सुशांत शुक्ला, राय मुनि भगत भाजपा पदाधिकारी भूपेन्द्र सवन्नी, सौरभ सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव, ओमप्रकाश जायसवाल, कमलभान सिंह, भरतसिंह सिसौदिया, अनिल केशरवानी, बाबूलाल अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी झारखंड में वहां की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने और फिर से कमल खिलाने में जुटे हुए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.