Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Lok Sabha Election Vote Counting : छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में वोटों की गिनती करांएगे दूसरे राज्यों के 41 अफसर

 Lok Sabha Election Vote Counting : देश में लोकसभा चुनाव 2024 में अभी भी दो चरणों का मतदान शेष है। छठवें चरण की सीटों के लिए 25 मई और सातवें चरण की सीटों के लिए 1 जून को वोटिंग होनी है।


अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव में 543 में से 429 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद अब बस 114 सीटों पर वोटिंग होनी रह गई है। जिसके बाद चुनाव आयोग अब मतगणना की तैयारी में जुट गया है। पूरे देश में 4 जून को एक साथ वोटो की गिनती होनी है। आयोग ने मतगणना के लिए विधानसभावार आब्‍जर्वरों की नियुक्ति की है। इसमें देशभर के अखिल भारतीय और राज्‍य सेवा के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।

वोटों की गिनती के लिए छत्‍तीसगढ़ के कुल 34 अफसरों को देश के दूसरे राज्‍यों में आब्‍जर्वर बनाया गया है। इनमें एक आईएएस डोमन सिंह भी शामिल हैं। बाकी 33 अफसर राज्‍य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के हैं। वहीं, छत्‍तीसगढ़ में मतगणना कराने के लिए एडिशनल कलेक्‍टर रैंक के 41 अफसर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने सभी अफसरों को 2 जून को तय विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने का निर्देश जारी किया है।

छत्‍तीसगढ़ के इन अफसरों की लगाई गई है ड्यूटी

आंधप्रदेश- रेणुका श्रीवास्‍तव, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक दीवान। असम- हेमंत कुमार मतस्यापाल, किरोणीमल अग्रवाल। बिहार- पदुमलाल यादव। गुजरात- चेतन बोरघरिया। हरियाणा- अशीष कुमार देवांगन, अवधराम टंडन। हिमाचल प्रदेश- देव नारायण कश्‍यप। कर्नाटक- शिम्मी नाहिद। केरला- अजय कुमार त्रिपाठी। महाराष्‍ट्र- प्रणव सिंह, यामिनी पांडेय गुप्‍ता, प्रेम लता मंडावी, अनुप्रिया मिश्रा। मणीपुर- गंगाधर वाहिले।( मेघालय- पुलक भट्टाचार्य, आरती वासनिक। मिजोरम- ज्योति गुगेल। ओडिशा- विनायक शर्मा, लीना कोसाम, माधुरी सोम ठाकुर, नेहा कपुर, आनंदरूप तिवारी। पंजाब- वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ, विनय कुमार सोनी। राजस्‍थान- योगेंद्र श्रीवास। तमिलनाडू- उज्जवल पोरवाल। उत्‍तर प्रदेश- भारती चंद्राकर, रुचि शर्मा, शिल्ली थॉमस। उत्‍तराखंड- आभा तिवारी। दिल्‍ली- शशांक पांडेय।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.