Media24Media.com: महानदी नाव हादसा में एक की मौत और 6 लोग अभी भी लापता, सीएम साय ने जताया शोक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महानदी नाव हादसा में एक की मौत और 6 लोग अभी भी लापता, सीएम साय ने जताया शोक

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिसा के रेंगाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शर्धा महानदी घाट में शुक्रवार की दोपहर नाव पलटने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं अभी भी 6 लोगों के लापता होनें की जानकारी सामने आ रही है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले से लगे हुए ओडिसा के झारसुगुड़ा जिले के रेंगालि थाना अंतर्गत आने वाले शर्धा महानदी घाट में रायगढ़ जिले के कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के यहां खरसिया से 50 लोग पहुंचे थे जहां से सभी एक साथ ओडिसा के पंचगांव में स्थित पथरसेनी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे।

इस दौरान नाव में घूमने के दौरान बीच नदी में नाव पलट जाने की घटना से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान नाव में 70 लोग सवार थे जिसमें अभी तक एक का शव बरामद हुआ है जबकि आठ लोग अभी भी लापता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ओडिसा पुलिस के अलावा रायगढ़ जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढने के प्रयास में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि एक नाव में 70 लोग सवार होकर पथरसेनी मंदिर बकरा लेकर जा रहे थे, इस दौरान बीच नदी में नाव बीच से टूट जाने के दौरान यह हादसा हुआ है। अभी तक एक महिला का शव मिला है, बाकी लोगो की तलाश में रेस्क्यू टीम लगी हुई है। रेंगली थाना प्रभारी अभिमन्यु दुर्गा ने बताया की अभी तक एक महिला का शव बरामद हुई है जबकि 8 लापता है। रेस्क्यू टीम के द्वारा लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है।

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर शोक जताया है। सीएम साय ने लिखा, ओडिसा के झारसुगड़ा जिले के शरदा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर स्थित महानदी में नाव डूबने से एक व्यक्ति के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है। जबकि 45 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। छह अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। झारसुगड़ा प्रशासन और रायगढ़ जिला प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित हो चुका है। रायगढ़ जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। घटनास्थल पर बस की व्वस्था कर रेस्क्यू से बचाए गए लोगों को वापस खरसिया स्थित अंजोरपाली एवं अन्य गांवों में लाने की व्यवस्था कर दी गई है। मैं ईश्वर से दिवंगत के शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।'

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.