Media24Media.com: Bus Accident: जाजपुर में हुआ बड़ा हादसा, शराबी ड्राइवर ने बस ब्रिज से गिराई 5 की मौत, 38 घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Bus Accident: जाजपुर में हुआ बड़ा हादसा, शराबी ड्राइवर ने बस ब्रिज से गिराई 5 की मौत, 38 घायल

Document Thumbnail

 Bus Accident: ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार, 15 अप्रैल की रात बड़ा हादसा हो गया। पुरी से पश्चिम बंगाल जा रही एक बस फ्लाईओवर यानी पुल से नीचे गिर गई। हादसे में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 38 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 3-3 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।


पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात 9 बजे नेशनल हाइवे 16 पर बाराबती पुल पर हुआ। एसपी विनीत अग्रवाल ने बताया कि बस पुरी से पश्चिम बंगाल जा रही थी। बस में करीब 42-43 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि घायलों में से 35 लोगों को एससीबी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जाजपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने 38 घायलों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस हादसे में बस का ड्राइवर भी घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और जाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

बेतरतीब ढंग से चला रहा था बस

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बस काफी ऊंचाई से नीचे गिरी। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि संभावना है कि चालक शराब के नशे में था। उसने कहा कि वह पास ही बस स्टैंड पर था। बस चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हमें लगता है कि चालक ने गाड़ी चलाते समय शराब पी रखी थी। अग्निशमन सेवा कर्मियों और स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.