Media24Media.com: IMD Heat Wave Alert : गर्मी से सावधान, अप्रैल में ही पड़ेंगे लू के थपेड़े, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IMD Heat Wave Alert : गर्मी से सावधान, अप्रैल में ही पड़ेंगे लू के थपेड़े, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट

Document Thumbnail

 IMD Heat Wave Alert : देश भर के कई राज्यों में अप्रैल महीने के शुरुआत से ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि कई राज्यों में लू चल सकती है। जिनमें महाराष्ट्र राजस्थान गुजरात कर्नाटक ओडिशा और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों के लोगों को अप्रैल माह में ही भयंकर गर्मी का सामना करना पडे़गा।


दूसरी ओर मौसम विभाग ने मिजोरम में ओलावृष्टि होने की बात कही है। असम मेघालय नगालैंड मणिपुर और मिजोरम में आंधी और तूफान चलने की संभावना है।

दिल्ली में 4 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 5 अप्रैल को मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यूपी में पछुआ हवा तेजी से बह रही है। इससे लोगों को तेज धूप और हवा दोनों से परेशानी हो रही है।

इन राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने मिजोरम में ओलावृष्टि होने की बात कही है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में आंधी और तूफान चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 6 अप्रैल को बहुत भारी बारिश की संभावना है।असम और मेघालय में 4 और 5 को भारी बारिश हो सकती है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.