Media24Media.com: महंत के बयान की सीएम साय ने किया पलटवार , कहा- मैं भी मोदी का परिवार, पहला डंडा मुझे मारें

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महंत के बयान की सीएम साय ने किया पलटवार , कहा- मैं भी मोदी का परिवार, पहला डंडा मुझे मारें

Document Thumbnail

 रायपुर : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का एक बयान काफी चर्चा में है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. दरअसल, राजनांदगांव में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए महंत ने कहा कि हमें सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए. रात-दिन तंग करके चीन भेजने वाला आदमी चाहिए. उन्होंने यह सारी बातें पीएम मोदी को लेकर कही. इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंच पर मौजूद थे. अब इस बयान को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है.


कांग्रेस छोड़ रहे नेताओं पर चरण दास महंत का गुस्सा फूटा. राजनांदगांव में उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जूते से मारना चाहिए, जिन्होंने कठिन समय में कांग्रेस को छोड़ा. उनको कभी पार्टी में वापस नहीं लेना है. हमने ही ऐसे नेताओं को सिर में चढ़ा के रखा था.

सीएम साय का बड़ा बयान

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बयान पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी के लिए बोला हैं, इसकी आलोचना करते हैं. पहले भी प्रधानमंत्री को अनेकों तरह के बयान दिए गए थे. इसका खमियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा है. मैं भी मोदी का परिवार हूं, पहला डंडा मुझे मारें. इस बार जानता बर्दाश्त नहीं करने वाली है. एक भी सीट कांग्रेस को नहीं जीतने देंगे.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.