Media24Media.com: विधायक निवास पहुंचे मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, जिमीकंद और भाजी का लिया आनंद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विधायक निवास पहुंचे मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, जिमीकंद और भाजी का लिया आनंद

Document Thumbnail

महासमुन्द । नामांकन रैली और आमसभा के बाद मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के महावीर पार्क स्थित निज निवास पहुंचे। जहाँ पुष्प वर्षा कर विधायक और उनके परिजनों ने आत्मीय स्वागत किया। विधायक निवास में दोपहर भोज करने के बाद नेतागण अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

विधायक निवास महासमुन्द में भोजन करते हुए मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेतागण

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद चुन्नीलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, पूर्व सांसद चन्द्रशेखर साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, राजिम विधायक रोहित साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब, बसना विधायक संपत अग्रवाल, साजा विधायक ईश्वर साहू, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, पूर्व विधायकगण रंजना साहू धमतरी, डॉ विमल चोपड़ा, पूनम चंद्राकर, संगठन के शंकर अग्रवाल, चंद्रहास चंद्राकर, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, प्रलय थिटे सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण विधायक निवास पहुंचे थे।

विधायक निवास में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए परिजन

जहाँ उन्होंने दाल-भात सादा भोजन किया। जिमीकंद, इडहर करमता भाजी, चेंच भाजी, भिंडी, टमाटर चटनी का स्वाद लिया और लजीज भोजन के लिए रसोइयों की सराहना की। विधायक निवास में स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रिया -राजू सिन्हा, राखी-कुंजलाल सिन्हा, अनिता- दानेश्वर सिन्हा सहित परिजन और कार्यकर्तागण शामिल थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.