Media24Media.com: CG NEWS : बस खाई में गिरी, अब तक 15 की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के दिए गए आदेश..

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : बस खाई में गिरी, अब तक 15 की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के दिए गए आदेश..

Document Thumbnail

 CG NEWS : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी।


हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं।

वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर रेस्क्यू किया गया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.