Media24Media.com: CG Naxal Encounter: गृह मंत्री विजय शर्मा बोले - जवानों के साहस के जज्बे को सलाम, बस्तर को अमन चाहिए, हम संवाद के लिए तैयार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Naxal Encounter: गृह मंत्री विजय शर्मा बोले - जवानों के साहस के जज्बे को सलाम, बस्तर को अमन चाहिए, हम संवाद के लिए तैयार

Document Thumbnail

CG Naxal Encounter:  गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कांकेर के दक्षिण में और नारायणपुर के उत्तर में माड़ के एक क्षेत्र में आपरेशन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इसके लिए मैं सुरक्षा बलों के जवानों को श्रेय देना चाहता हूँ। 


सीआरपीएफ, डीआरजी, सीएफ के जवानों के ताकत के बूते यह हो पाया है। इसके लिए मैं पुलिस अधिकारियों की भी प्रशंसा करता हूँ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा मार्गदर्शन इसके पीछे हैं।

गृह मंत्री शर्मा ने पुनः इस बात को दोहराया कि हम संवाद करना चाहते हैं। बस्तर के लोगों को साफ पानी मिले, बिजली मिले, विकास का लाभ पहुंचे। हम संवाद करना चाहते हैं। वे चाहे समूह में करें, प्रतिनिधियों के माध्यम से करें। बस्तर को अमन चाहिए। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने का कहना है, बस्तर के आदिवासी इलाकों में माताएं-बहनें जंगल जाने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सड़कें सुरक्षित नहीं हैं और फर्जी मुठभेड़ बढ़ गई है। नकली नक्सली के नाम पर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जब से ये सरकार आई है, बस्तर के आदिवासी कहीं न कहीं चिंतित और डरे हुए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.