Media24Media.com: चुनाव से पहले खुल गया BJP का खाता, जीत ली ये लोकसभा सीट, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चुनाव से पहले खुल गया BJP का खाता, जीत ली ये लोकसभा सीट, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव के नतीजे तो चार जून को घोषित होंगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खाता पहले ही खुल गया है। एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार की जीत हो गई है। गुजरात की सूरत सीट पर यह कमाल हुआ है। 


कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने और अन्य सभी 7 निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से नाम वापस लिए जाने के बाद भाजपा की निर्विरोध जीत का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल ही अब इस सीट पर एकमात्र प्रत्याशी हैं और ऐसे में उनकी जीत हो गई है। हालांकि, आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

गुजरात में भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर दलाल को जीत की बधाई दी। पाटिल ने मुकेश दलाल की तस्वीरों के साथ एक्स पर लिखा, 'सूरत ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी को पहला कमल खिलाया! सूरत लोकसभा सीट से प्रत्याशी मुकेशभाई दलाल को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं!'


Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.