Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डॉल्फिन पेन की मदद से पढ़ेंगे छोटे बच्चे, मोबाइल की लत से बचाएगा यह डिवाइस

महासमुन्द। हनीड्यू इंग्लिश मीडियम स्कूल रमनटोला (महासमुन्द) में ढाई  से सात वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश प्रारंभ है। अभी यहाँ प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा-पहली तक प्रवेश दिया जा रहा है। यहाँ पर उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए शाश्वत चोपड़ा और देवीचंद राठी
स्कूल के संचालक शाश्वत चोपड़ा और देवीचंद राठी ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि स्कूल में आधुनिक डॉलफिन पेन का प्रयोग किया जाएगा, जिससे बच्चे खेल-खेल में पढ़ना सीखें और छोटे बच्चे मोबाइल जैसी बुरी लत से दूर रह सकें। यह पेन आधुनिक तकनीक से बना है और मेक इन इंडिया के कॉनसेप्ट से प्रेरित है। इस पेन को साइन्टिफिकली (मनोवैज्ञानिक तकनीक से) बनाया गया है, जिससे बच्चों का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके। हनीड्यू इंग्लिश मीडियम स्कूल में मॉन्टेसरी तकनीक से छोटे बच्चों (किंडरगार्डेनेर्स) को पढ़ना-लिखना सिखाया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से पढ़ाई करती ढाई साल की काव्या

 इन कक्षाओं में modern equipment रहेंगे। स्कूल में बच्चों को आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ किताबों की ओर आकर्षित हों ऐसी तकनीकों का प्रयोग कर प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा अध्ययन कराया जाएगा | साथ ही अबेकस पद्धति से गणित जैसे विषयों को और आकर्षक ढंग से पढ़ाया जाएगा। जिससे बच्चे आसानी से और लंबे समय तक याद रख सकें।
क्लास रूम में पढ़ते हुए बच्चे

हनीड्यू इंग्लिश मीडियम स्कूल में रोबोटिक्स लैब एवं स्मार्ट क्लास होगी, जिससे बच्चों को आज के आधुनिक तकनीक के साथ अध्ययन करने में मदद मिलेगी। समय-समय पर अभिभावकों से चर्चा भी किया जाएगा।
हनीड्यू इंग्लिश मीडियम स्कूल में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा, जिससे बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दे सकें। 
इस नए स्कूल में नई शिक्षा नीति के अनुसार गतिविधि पर आधारित शिक्षा दिया जाएगा। कम्प्यूटर शिक्षा के साथ-साथ योगा, आर्ट, डांस व रोज के खेलकूद भी कराया जाएगा। हनीड्यू इंग्लिश मीडियम स्कूल का परिसर बड़ा होगा, जिससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी कर सके। आधुनिक लाईब्रेरी की व्यवस्था रहेगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए creative clases भी होंगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.