Media24Media.com: अडानी सीमेंट संयंत्र में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 झुलसे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अडानी सीमेंट संयंत्र में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 झुलसे

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में सिलेंडर भरने के दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें छह लोग झुलस गये। संयंत्र में हुआ यह हादसा उस समय हुआ जब संयंत्र में सिलेंडर भरा जा रहा था।




इस दौरान जब अत्यधिक गैस भर गया तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उस समय वहां मौजूद छह लोग झुलसे, जिनमें दो की हालत अत्यंत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। अन्य चारों का इलाज अंबुजा के हॉस्पिटल में चल रहा है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रवान स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट की है। मिली जानकारी के अनुसार अंबुजा अडानी सीमेंट में माइंस में सिलेंडर में नाइट्रोजन गैस भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.