Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

देश सेवा कर घर लौटे सेवा निवृत्त सैनिक जयप्रकाश नायक, विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया भव्य स्वागत सम्मान

 बसना। बसना अंचल के ग्राम केशरीपुर के रहने वाले जवान जयप्रकाश नायक 20 साल देश सेवा कर जब अपने घर पहुंचा। तब सर्वप्रथम विधायक कार्यालय में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल सहित नगरवासियों तथा जवान के मित्रों ने फुलमाला पहनाकर शाल श्रीफल भेंट कर जवान का भव्य स्वागत किया। डीजे की धुन पर क्षेत्रवासियों ने जमकर थिरके। जय हिन्द,भारत माता की जय का नारा लगाये गए।


विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना करते हुए कहा कि आगे का समय अपने क्षेत्र में समाजहित, राष्ट्रहित में कार्य करते रहें। देश की रक्षा का कार्य सेना के साथ आम नागरिकों का भी है। अपने अनुभव को आम नागरिकों के साथ बांटकर समाज में देशहित के लिए कार्य करते रहेंगे। वह क्षेत्र महान होता है। जिनका सपुत देश का सैनिक होता है।

माँ भारती के सपुत जयप्रकाश नायक ने कहा की मैं देश सेवा समाज सेवा क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए हरदम तैयार रहुंगा। देश का सैनिक सेवानिवृत्त के बाद भी देशहित में कार्य करते रहता है। मैं आगे भी यह राष्ट्रहित का कार्य निरंतर जारी रखूंगा। जिस प्रकार से हम फौजी जवान अपने जीवन को देश को समर्पित कर दिन-रात देश की रक्षा के लिए तैयार खड़े रहते हैं, ठीक उसी प्रकार विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल भी क्षेत्रवासियों व अंचलवासियों के सेवा के लिए अपनी जीवन समर्पित कर दिये हैं। मैं उनके सेवाभाव से प्रेरित होकर अपने आगे का समय विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल जी एवं क्षेत्रवासियों के साथ जुड़कर जनसेवा करना चाहता हूँ।

श्री जयप्रकाश नायक का जन्म ग्राम केशरीपुर निवासी श्री सालिकराम नायक श्रीमती उत्तराबाई नायक के घर सन् 13 जुलाई 1984 में हुआ। उनकी प्राथमिक शिक्षा नवागांव विद्यालय तथा हाई स्कूल की शिक्षा सलडीह विद्यालय में ग्रहण किये। उन्होंने सर्वप्रथम 08 मई 2004 को भारतीय सेना में क्लर्क के पद पर सेवा दिये तथा 20 वर्ष भारतीय सेना में सेवा देते हुए 4 मार्च 2024 को सीनियर अकाउंटेंट के पद पर सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए।

भारत के विभिन्न स्थानों चण्डीगढ़, लद्दाख, पठानकोट, कोलकाता, दिल्ली, नासिक, रांची, गोपालपुर आदि में ड्यूटी करते हुए मां भारती की सेवा किये।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, पार्षद शीत गुप्ता, कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, कार्यालय सचिव सतीश देवता, भगवानदास अग्रवाल, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन पटेल,पूर्व सैनिक निरंजन भोई,चंद्रकुमार, मनोहर मांझी, आत्माराम, मनोज,शौकी, गजानंद, राजू पटेल, नवीन, योगेश, रमेश, वीरेंद्र, संतोष, संदीप, हेमंत आदि मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.