Media24Media.com: निष्कासित कांग्रेस नेता ने दी भूपेश बघेल को खुली चुनौती, बोले – डरा धमकाकर कर करते है राजनीति

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

निष्कासित कांग्रेस नेता ने दी भूपेश बघेल को खुली चुनौती, बोले – डरा धमकाकर कर करते है राजनीति

Document Thumbnail

 राजनांदगांव। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरे मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाकर सुरेंद्र दास वैष्णव सुर्खियों में आए थे। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हे 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिसके बाद आज फिर सुरेंद्र दास वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। और एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों पर उन्होने खुले मंच में बातचीत की चुनौती भी दी।


राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ खुटेरी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाषण देकर सुरेंद्र दास वैष्णव सुर्खियों में आए थे। सुरेंद्र दास वैष्णव को कांग्रेस पार्टी ने 6 वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए जाने की खबर के बाद उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरेंद्र दास वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कांग्रेस पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड बना देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भय और आतंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है और कहा है कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहते हुए मैंने भाजपा सरकार का पुरजोर विरोध किया लेकिन कभी भी मेरे मन में असुरक्षा का भाव नहीं आया। वहीं उन्होंने कहा कि सिर्फ एक बार आपका विरोध करने पर मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा की जरूरत महसूस हो गई। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में चुनाव के पहले अपने छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादे किए उसे नहीं निभा पाए। इस कारण कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आपके हाथ से फिसल गई।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.