Media24Media.com: छत्‍तीसगढ़ में शराब दुकानों की टाइमिंग में बदलाव, 1 अप्रैल से नए समय पर खुलेंगी और बंद होगीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्‍तीसगढ़ में शराब दुकानों की टाइमिंग में बदलाव, 1 अप्रैल से नए समय पर खुलेंगी और बंद होगीं

Document Thumbnail

 रायपुर  : छत्‍तीसगढ़ में शराब बिक्री की टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है। प्रदेश की शराब दुकानें 1 अप्रैल से नए समय पर खुलेंगी और बंद होगीं। सरकार ने प्रदेश में शराब दुकानों की टाइमिंग में बदलाव करने जा रही है।


 

शराब दुकानों की टाइमिंग को लेकर आबकारी विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार प्रदेश में 1 अप्रैल से शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी।

लाइसेंसी अहातों से होगी कमाई

इसी के साथ राज्य सरकार पहली बार शराब दुकानों के लिए अहाता पॉलिसी लेकर आई है. इसके तहत जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा. जिन्हें भी ठेका मिलेगा, वह शराब दुकान के सामने अहाते का संचालन करेगा. इसके जरिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये का अत‍िरिक्त राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है.

तोड़फोड़ किसलिए

प्रदेश में जब सत्ता परिवर्तन हुआ और नई सरकार का गठन होने से पहले ही प्रशासन ने शराब दुकानों के बाहर संचालित अवैध अहातों को बंद कराया था. तोड़फोड़ कर लोगों को खदेड़ा भी गया था. अब अहाता पॉलिसी आने के बाद इसे लेकर सरकार पर सवाल भी उठ रहे हैं. तब ये बात कही जा रही थी कि अहातों के चलते अराजकता का माहौल रहता है, जिसे अब दूर किया जाएगा.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.