Media24Media.com: शक्ति वंदन अभियान में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का : भाजपा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शक्ति वंदन अभियान में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का : भाजपा

Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “शक्ति वंदन” कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव, सह संयोजक व भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि शक्ति वंदन कार्यक्रम समाज के उस वर्ग तक पहुँचने का अभियान है जो लगातार सामाजिक कार्यों में जुड़कर लोगों की सहायता कर रहा है।


भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि पूरे देश में इस अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क करके 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। छत्तीसगढ़ के 3.56 लाख समूह से संबद्ध अनुमानित 8 लाख महिलाओं को इस संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य है। भाजपा नेता बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा शक्ति वंदन कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक श्री जूदेव, सह संयोजक श्री महानंद व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तरुण चुग को प्रभारी बनाया गया है और छत्तीसगढ़ से सांसद डॉ. सरोज पांडेय राष्ट्रीय सदस्य हैं जिन्हें छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश और दिल्ली में कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव तथा सह संयोजक भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भावना बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू, पूनम सोलंकी को बनाया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत महिला स्वयं सहायता समूह एवं एन.जी.ओ. सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले में जिला महामंत्री को संयोजक व उनके साथ 15 लोगों की टीम तथा विधानसभा में 25 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। आगामी 8 एवं 9 फरवरी 2024 को जिलास्तरीय एन.जी.ओ. एवं महिला स्व-सहायता समूह का संवाद कार्यक्रम महिलाओं से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के बारे में जानकारी देना है। शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत 08 फरवरी से पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें प्रदेशभर के महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सपंर्क कर उनका सम्मान किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने बताया कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत 10 एवं 11 फरवरी 2024 को विधानसभास्तरीय शक्ति वंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम होगा जिसमें सामाजिक कार्य में अहम भागीदारी करने वाले स्वयंसेवी संगठन एवं स्व-सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में कम-से-कम 1500 से 2000 संख्या निर्धारित की गई है। इस दौरान पम्पलेट वितरण भी किया जाएगा। 12 से 20 फरवरी 2024 को ग्राम स्तर पर सम्पर्क अभियान के तहत स्व-सहायता समूह से मिलकर चाय पर चर्चा एवं प्रधानमंत्री श्री मोदी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 22 या 23 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी एन.जी.ओ. एवं स्व-सहायता समूह को संबोधित करेंगे। मंडल स्तर पर एल.ई.डी. या प्रोजेक्टर या टी.वी. के माध्यम से सीदे प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.