Media24Media.com: राजिम कुंभ पहला दिन नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजिम कुंभ पहला दिन नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

Document Thumbnail

 Rajim Kumbh : धर्म और आध्यात्म की नगरी राजिम में आज से कुंभ का शुभारंभ हो गया है। राजिम कुंभ में शामिल होने के लिए पहले ही दिन हजारों की संख्या में साधू संतों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। इसी बीच राजिम से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, बालक अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। 


बच्चे को बाहर निकालने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे की पहचान 11 वर्षीय चंद्रेश देवांगन के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों में मातम का माहोल है। आज भी माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।

मासूम के मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं हादसे के शासन-प्रशासन की पोल खुल गई है। बता दें कि प्रदेश में 5 साल बाद शनिवार से एक बार फिर कुंभ का आगाज हो रहा है। ऐसे में कुंभ मेले को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही थी। फिलहाल पुलिस केस दर्ज विवेचना कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.