Media24Media.com: सूत्र सम्मान-2023 के लिए अरुणाचल प्रदेश की कवियित्री डॉ जमुना बीनी चयनित, 18 फरवरी को महासमुन्द में होंगी सम्मानित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सूत्र सम्मान-2023 के लिए अरुणाचल प्रदेश की कवियित्री डॉ जमुना बीनी चयनित, 18 फरवरी को महासमुन्द में होंगी सम्मानित

Document Thumbnail

 महासमुन्द । समकालीन सूत्र के विजय सिंह के संयोजन में आज काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान भवन में साहित्यकारों की बैठक हुई। बैठक में 18 फरवरी को वन प्रशिक्षण सभागार में ठाकुर पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान समारोह का आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।




दो सत्र में समारोह आयोजित होगा। प्रथम सत्र में अरुणाचल प्रदेश की युवा कवयित्री डॉ जमुना बीनी को सूत्र सम्मान-2023 से विभूषित किया जाएगा।

द्वितीय सत्र में
डां.अनुसुइया अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य,
श्रीमती सौरिन चन्द्रसेन की अध्यक्षता,श्री प्रलय थिटे,अशोक शर्मा,डां.साधना कसार एवं बन्धु राजेश्वर खरे के विशेष आतिथ्य में स्थानीय साहित्यकारों की संगोष्ठी होगी। महासमुन्द सांस्कृतिक, कला और साहित्य की नगरी है। यहाँ लतीफ घोंघी जैसे राष्ट्रीय स्तर के व्यंग्यकार हुए हैं। उस साहित्य की उर्वरा भूमि में इस आयोजन को लेकर साहित्यकारों में खासा उत्साह है। आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

बैठक में सूत्र के संपादक विजय सिंह, साहित्यकार डॉ सुखनंदन नंदन ध्रुवे, वरिष्ठ साहित्यकार अशोक शर्मा, डॉ साधना कसार, भागवत जगत भूमिल, सुरेंद्र मानिकपुरी, डी बसंत साव, सिराज बख्श, आनंदराम पत्रकारश्री, वृन्दावन पटेल उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.