Media24Media.com: पंकज झा सीएम साय के मीडिया सलाहकार नियुक्त, आदेश जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पंकज झा सीएम साय के मीडिया सलाहकार नियुक्त, आदेश जारी

Document Thumbnail

 रायपुर ।  सीएम विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। पंकज झा को सीएम का सलाहकार बनाया गया है। नियुक्ति के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। पंकज झा वर्तमान में बीजेपी के मुख पत्र दीप कमल के संपादक है।


वे लंबे समय से बीजपी से जुड़े रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश घोषणा पत्र समिति के सदस्य सचिव, प्रदेश घोषणा पत्र समिति के प्रारूप समिति के प्रमुख, कंटेंट निर्माण समिति के संयोजक , नॉरेटिव समिति के सदस्य और बीजेपी मीडिया/सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में अपना दायित्व निभा चुके हैं। अमेरिका, मेक्सिको, थाईलैंड और नेपाल का दौरा भी कर चुके हैं। 


उन्होंने माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से प्रसारण पत्रकारिता में एमए की शिक्षा प्राप्त की है। वो वर्ष 2004 से भारतीय जनता पार्टी के पूर्वकालिक कार्यकर्ता हैं। 2005 से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। 2004 से अब तक प्रदेश भाजपा के आधिकारिक मुखपत्र दीपकमल के संपादक हैं। इसके साथ ही वे नीति और अनुसंधान विभाग भाजपा छत्तीसगढ़ के सदस्य, पुस्तकालय विभाग भाजपा छत्तीसगढ़ के सदस्य रह चुके हैं।  झा को छत्तीसगढ़ के विशेष सचिव के समान ही सुविधाएं मिलेंगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.