Media24Media.com: संदेशखाली कांड पर सीएम विष्णुदेव ने सीएम ममता बनर्जी को लिखा पत्र, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

संदेशखाली कांड पर सीएम विष्णुदेव ने सीएम ममता बनर्जी को लिखा पत्र, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Document Thumbnail

 रायपुर। ममता बनर्जी को सीएम विष्णुदेव साय ने पत्र लिखा है. सीएम साय ने अपने पत्र में लिखा, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 50 से अधिक जनजाति समुदाय की महिलाओं से नृशंस दुष्कर्म, आदिवासियों की जमीन छीनने जैसी घटनायें शर्मनाक है। 


वारदात में लिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र प्रेषित कर रहा हूं। आशा है ममता जी इस पत्र पर संज्ञान लेकर पश्चिम बंगाल के पीड़ितों के प्रति न्याय करेंगी।



आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से हुए दुष्कर्म और जमीन हड़पने के मामला आया था. जिसके बाद पूरे देश में दोषियों के खिलाफ गुस्से का माहौल है. पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुए मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी काफी चिंता में दिख रहे हैं. इसी को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा. इस पत्र में सीएम साय ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

बता दें कि संदेशखाली में जनजाति समाज की महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के साथ जमीन हड़पने का मामला सामने आया था. इस मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख है. जिसे अब तक पुलिस नहीं पकड़ पाई है. आरोपी शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी का ही नेता है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.