Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

PCC चीफ ने सरकार पर साधा निशाना, कहा - प्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था चरमरा गई

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अपराध बढ़ रहे हैं। पखांजूर में हत्या हुई। रायपुर में हत्याएं हो रही है। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। बीजेपी के अपने नेता सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी पहले इसे टारगेट किलिंग कहती थी तो अभी कौनसा किलिंग है? कांग्रेस इस पर जरूर मंथन करेगी और उग्र आंदोलन भी करेगी।


दीपक बैज ने हसदेव के दौरे पर कहा कि पूरी टीम के साथ हसदेव अरण्य गए थे। ग्रामीणों से चर्चा की गई। बीजेपी ने वहां के आदिवासियों को बेदखल करने का काम किया है। केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा की जांच होनी चाहिए। हम सरकार से मांग करते हैं कि ग्राम सभा की जांच होनी चाहि। जब तक जांच नहीं होती अस्थायी रूप से पेड़ कटाई बंद होनी चाहिए। एक आदिवासी क्षेत्र, एक आदिवासी मुख्यमंत्री, अगर इतने संवेदनशील हैं तो कदम उठाना चाहिए।

बीजेपी के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पर दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी अब भी संशय की स्थिति में है। केवल एक महीने की सरकार से जनता परेशान है। बीजेपी को पता है इसलिए डरी हुई है। 2024 में बीजेपी की सरकार को जनता मुंह तोड़ जवाब देगी। लोकसभा चुनाव के लिए भगवान राम का राजनीतीकरण हो रहा है वाले सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी राम के नाम से राजनीति कर रही है। उन्हें डर है कि आने वाले चुनाव में उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। कानून व्यवस्था चरमराई है। केवल राम के नाम से वोट मांगना चाह रहे हैं। राम के नाम से एक राजनीतिक रोटी सेक रही है बीजेपी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.