Media24Media.com: नक्सली सामने नहीं आना चाहते, मैं बात करने को हूं तैयार : गृह मंत्री विजय शर्मा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नक्सली सामने नहीं आना चाहते, मैं बात करने को हूं तैयार : गृह मंत्री विजय शर्मा

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने अपने चिरपरिचित अंदाज के इतर अब नक्सलियों से बातचीत करने की बात कही है. वहीं कांग्रेस ने भाजपा नेता और गृह मंत्री विजय शर्मा के इस बयान पर तंज कसने में जरा भी देरी नहीं की.


छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वो नक्सलियों से वीडियो कॉल के जरिए भी बात करने को तैयार हैं. उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, “नक्सली अगर सामने नहीं आ सकते तो मैं वीडियो कॉल से बात करने तैयार हूं. नक्सली पहले विकास अवरुद्ध करने के कारण बताएं. नक्सली लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. नक्‍सली क्षेत्र के लोग भी फिल्मों में हीरो बनना चाहते है”.

छत्तीसगढ़ में इसके पहले भी कुछ दफे नक्सलियों और सरकारों के बीच बातचीत स्थापित करने के प्रयास किये गए हैं. लेकिन हर मर्तबा किसी न किसी कारण से ये पहल कभी आगे नहीं बढ़ पायी. पिछली सरकार में भी नक्सलियों से बातचीत की कोशिश की गयी थी लेकिन नतीजा नहीं निकला.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.