Media24Media.com: चमतकार : एंबुलेंस के सड़क पर गड्ढे में झटका खाने से हुआ 'चमत्कार', मृत आदमी हो गया जीवित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चमतकार : एंबुलेंस के सड़क पर गड्ढे में झटका खाने से हुआ 'चमत्कार', मृत आदमी हो गया जीवित

Document Thumbnail

आम तौर पर सड़कों के गड्ढे लोगों को चोटिल कर देते हैं। कभी-कभी तो यह जानलेवा भी साबित होते हैं। मगर जब सड़क के किसी गड्ढे की वजह से बेजान शरीर में भी सांसें लौट आए। यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है। हरियाणा के करनाल में यह चमत्कार हुआ है। एक 80 साल का मृत व्यक्ति सड़क के एक गड्ढे की वजह से दोबारा जिंदा हो उठा।


शव को लेकर जा रहे युवक ने बताई कहानी

हरियाणा के पटियाला के एक अस्पताल में दर्शन सिंह बराड़ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तय हुआ की बराड़ का अंतिम संस्कार उनके गृह शहर निसिंग में किया जाएगा। बराड़ के पोते अपने मृत दादा का शव एंबुलेंस में लेकर रवाना हुए। पटियाला से करनाल जाते वक्त अचानक एंबुलेंस सड़क के गड्ढे के कारण उछल गई। इसके बाद बराड़ के पोते ने देखा दादा का हाथ हिल रहा है।

आनन-फानन में वह बराड़ को लेकर अस्पताल पहुंचे। तब तक बराड़ को मरे तीन घंटे बीत चुके थे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बराड़ को जीवित घोषित कर दिया। परिवार के सदस्याें ने कहा है कि यह उनके लिए चमत्कार है। उन्होंने कहा कि उनके अंतिम संस्कार के लिए भोजन तैयार कर लिया गया था।लकड़ियां भी इकट्ठा कर ली गई। इस बीच अचानक एंबुलेंस के गड्ढे में उछलने के बाद बराड़ के दोबारा जीवित हाेने की जानकारी मिली।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.