Media24Media.com: आज साय कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी बैठक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आज साय कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी बैठक

Document Thumbnail

 Vishnu Deo Sai Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जिसमें से मुख्य कैबिनेट की बैठक है. आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शाम 5 बजे आयोजित की गई है. बैठक में कई प्रस्तावों समेत मोदी की गारंटी पर मुहर लग सकती है.


बैठक में राज्य सरकार अपने पहले बजट पर चर्चा करेगी. इसके साथ ही आगामी बजट में सरकार की ओर से नई योजनाओं को शामिल करने पर सहमति बन सकती है. इसके अलावा अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी चर्चा की संभावना है. आज की कैबिनेट बैठक लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है. 


इस तरह है दौरे का शेड्यूल  – सीएम विष्णुदेव साय 11:40 बजे वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मदिर पहुंचेंगे. 12:15 बजे पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल होंगे. 1:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर उसके बाद मुख्यमंत्री क्लस्टर की बैठक में शामिल होंगे.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.