Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के धमतरी में स्कूली बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर, कई स्कूली बच्चे घायल…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के धमतरी में स्कूली बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर, कई स्कूली बच्चे घायल…

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।



जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे नगरी सिहावा रोड पर विद्याकुंज स्कूल के स्कूली बच्चों को लेकर नगरी से बस जा रही थी। दूसरी ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते हुए आई और बस से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.