Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री के क्षेत्र में गौसेवक की गला काटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री के क्षेत्र में गौसेवक की गला काटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिला कवर्धा में एक गौसेवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने सुफियान (21), ईदरिस (27), अयाज (29) व महताब खान (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। इस घटना के बाद पहले से सांप्रदायिक तनाव वाले इस क्षेत्र में आक्रोश देखा जा रहा है। 


डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा मृतक परिवार व समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बढ़ाया और आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय होगा।

पुलिस ने बताया कि कवर्धा शहर के ग्राम लालपुर कला में बीते रविवार की सुबह साधराम यादव (50) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। साधराम गांव के ही गौठान में काम करता था। रोजाना की तरह वह शनिवार को भी काम पर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

 सुबह परिजन उसे ढूंढने गौठान गए तो पता चला कि साधराम देर शाम घर जाने के लिए गौठान से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने बताया कि शव के पास ही साधराम की साइकिल पड़ी हुई थी। चारों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.