Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मकर संक्रांति पर्व पर 11 हजार लड्डू का दान, पीपला फाउंडेशन ने दान के महापर्व पर दिया विशिष्ट योगदान

 रानी पद्मावती महिला समिति ने भी किया तिल की लड्डू व वस्त्र दान


आरंग । मकर संक्रांति पर्व देशभर में दान के महापर्व के रुप में मनाया जाता है। इसी क्रम में दानशीलता की नगरी आरंग में रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बस स्टैंड में पंडाल लगाकर 11 हजार गुड़ तिली व मुर्रा लड्डुओं का वितरण किया गया। नगर के सेवाभावी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने इसमें विशिष्ट योगदान दिया। सदस्यों ने आपस में धन संग्रह करके दान का पर्व मनाया। वहीं रानी पद्मावती महिला संगठन की महिलाओं ने भी 53 जरूरतमंद बुजुर्गो को कंबल बांटी। इस मौके पर पीपला फांऊडेशन के सदस्यों ने कहा कि आरंग दानशीलता की नगरी है और मकर संक्रांति दान का पर्व है।

दान के इस पर्व को में रखते हुए गत वर्ष महादानी राजा मोरध्वज के नाम पर आरंग में महोत्सव का आयोजन भी इसी तिथि को हुआ था। अपरिहार्य कारणों से महोत्सव की तिथि इस वर्ष 28-29 जनवरी नियत हुई है। इधर, पीपला फांऊडेशन के सदस्यों ने आपसी जन सहयोग से मकर संक्रांति पर्व को सामूहिक रूप से मनाने, लड्डू व वस्त्र दान करने का निर्णय लिया और आरंग नगर में 11 हजार से अधिक लड्डुओं का वितरण कर धार्मिक सद्भाव का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर युवा शक्ति प्रमुख विनोद साहू ने लड्डू वितरण में भाग लेते हुए पीपला टीम की इस नवपहल की उन्मुक्त कंठ से सराहना की। वहीं नपाध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने कहा कि गतवर्ष आयोजित राजा मोरध्वज महोत्सव के शुभारंभ में पीपला फाउंडेशन की अहम भूमिका रही है। पीपला फाउंडेशन की उन्मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्होंने आगामी वर्षों में भी लड्डू दान की इस सामुहिक नई परंपरा को जारी रखने का आग्रह किया।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रमेश तिवारी ने राजा मोरध्वज की महिमा पर प्रकाश डालते हुए नगर के हृदय स्थल पर निर्मित प्रतिमा निर्माण के संबंध में अनुभव साझा किए। साथ ही फांऊडेशन द्वारा मोरध्वज की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास की सराहना की। आभार ज्ञापन पीपला अध्यक्ष दूजेराम धीवर तथा संचालन महेन्द्र पटेल व छत्रधारी सोनकर ने किया।

कार्यक्रम के आयोजन-संयोजन में विशेष प्रमुख भूमिका फाउंडेशन के संरक्षकगण आनंदराम पत्रकारश्री, भुनेश्वर साहू, पारसनाथ साहू ,अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल ,कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सचिव अभिमन्यु साहू,मोहन सोनकर, रमेश देवांगन, संजय मेश्राम, चुमेश्वर देवांगन,किरण साहनी,यादेश देवांगन,रमेश चंद्राकार, रोशन चंद्राकर ,बसंत साहू,नीरज साहू, दुर्गेश निर्मलकर, होरीलाल पटेल, छत्रधारी सोनकर, सी.एल.साहू, राकेश जलक्षत्री, प्रतीक टोण्ड्रे, भागवत जलक्षत्री ,दीना सोनकर, अजय देवांगन, बलराम पाल, संतोष साहू, सियाराम सोनकर, तेजराम यादव, आशीष साहू, मधुसुदन साहू, ब्रजेश अग्रवाल , अश्विन शंख, डूमेन्द्र साहू,अशोक साहू, रानी पद्मावती महिला संगठन से रानू ध्रुव, हेमलता पटेल, पार्षद दीक्षा सोनकर सहित समस्त महिलाओं का विशेष सहयोग रहा।इस मौके पर जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, लोकगायक गंगा साहू, भास्कर यादव,कोसल साहित्य कला मंच के सदस्यों सहित बड़ी संख्या नगरवासियों की उपस्थिति रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.