Media24Media.com: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया श्रीपुर एक्सप्रेस के कैलेंडर का विमोचन, कलेवर पर जताई प्रसन्नता

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया श्रीपुर एक्सप्रेस के कैलेंडर का विमोचन, कलेवर पर जताई प्रसन्नता

Document Thumbnail

 राजिम/रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजिम में आयोजित राजमाता राजिम भक्तिन जयंती समारोह मंच से 'श्रीपुर एक्सप्रेस' के विशेष कैलेंडर " तैलिक गौरव" का विमोचन किया। बहुरंगी और नवीन कलेवर में प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर-2024 के प्रकाशन के लिए उन्होंने संपादक आनंदराम पत्रकारश्री को बधाई दी।

श्रीपुर एक्सप्रेस के कैलेंडर का विमोचन करते हुए (मध्य में) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, (दाएं) सांसद महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र चुन्नीलाल साहू और (बाएं) संपादक आनंदराम पत्रकारश्री

इस अवसर पर संपादक-प्रकाशक आनंदराम पत्रकारश्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ की आदिम जनजाति पर केंद्रित 'आदिम गौरव' कैलेंडर भी प्रकाशनाधीन है। इस पर मुख्यमंत्री ने अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए प्रकाशन में नवाचार की सराहना की।

यह है कैलेंडर की विशेषता

उल्लेखनीय है कि सामान्य कैलेंडर से अलग इस कैलेंडर में 12 महीनों की हिन्दी, अंग्रेजी तिथि के अलावा समाज के महापुरुषों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विशिष्ट स्थान दिया गया है। तैलिक कुल वंश के भक्तिन तेलिन 'राजमाता राजिम' , ज्ञानमार्गी महात्मा 'संत कबीर', भक्त शिरोमणि संत 'माता कर्मा', आदर्श विवाह के सूत्रधार 'जीवन लाल साव', संत की जीवनी 'गुरु गोरखनाथ' , महादानी दानवीर भामाशाह, देश के प्रथम वित्तमंत्री 'शनमुखम चेट्टी', केंद्रीय मंत्री 'रामेश्वर तेली' की संघर्ष गाथा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी और संघर्ष, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्रीसंगम में उनकी अस्थि विसर्जन, राज्यपाल रघुवर दास की जीवनी और सामाजिक चेतना के अग्रदूत जगतराम देवान की जीवनी का कलेण्डर में खास समावेश है।

गारंटी की सरकार की प्रतियां भेंट

नए कलेवर के कैलेंडर को देखकर मुख्यमंत्री श्री साय ने नवाचार की सराहना की। संपादक आनंदराम ने मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू सहित मंचस्थ सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों को कैलेंडर की प्रतियां भेंट किया। बड़ी संख्या में दूर-दूर से राजिम पहुंचे श्रद्धालुओं को भी कैलेंडर का वितरण किया गया। इस अवसर पर मासिक पत्रिका श्रीपुर एक्सप्रेस के जनवरी अंक 'गारंटी की सरकार' की प्रथम प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेंट की गई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.