Media24Media.com: जाति प्रमाण पत्र रद्द मामला: ऋचा जोगी ने वापस ली याचिका, जानें - क्या है पूरा मामला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जाति प्रमाण पत्र रद्द मामला: ऋचा जोगी ने वापस ली याचिका, जानें - क्या है पूरा मामला

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के सुप्रीमो अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी ने जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने की कार्रवाई के खिलाफ हाई कोर्ट में लगाई गई याचिका वापस ले ली है। इसके साथ ही अब नई याचिका लगाने की जानकारी दी गई है।


ऋचा जोगी ने वर्ष 2020 में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति द्वारा उनके जाति प्रमाण पत्र को निलंबित करने और अंतिम निर्णय के लिए प्रकरण को राज्य स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति को भेजने को भेजने के खिलाफ याचिका प्रस्तुत की थी।

इस मामले में हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया था। बाद में राज्य स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति ने उनके जाति प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया था। इस निर्णय के विरुद्ध पहले से लंबित याचिका में ऋचा जोगी संशोधन करना चाहती थी, लेकिन लंबे समय तक संशोधन आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। फिलहाल उनकी तरफ से याचिका वापस ले ली गई है। उनके अधिवक्ता के अनुसार इस मामले में नई याचिका लगाई जाएगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.