Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नवाचार आयोग अध्यक्ष के पद से विवेक ढांड ने दिया इस्तीफा, जानें क्या रही वजह

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष विवेक ढांड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 3 फरवरी 2023 को आयोग का गठन करने के साथ बतौर अध्यक्ष ढांड की नियुक्ति की थी। सरकार बदलने के बाद निगम मंडलों और आयोगों में नियुक्त अफसरों और नेताओं के इस्तीफे का दौर चल रहा है। श्री ढांड के इस्तीफे को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। 


2017 में रिटायर हो चुके ढांड इससे पहले रेरा के चेयरमैन रहे। वहां से रिटायरमेंट के बाद उन्हें आयोग की कुर्सी दी गई थी। माना जा रहा है कि, कांग्रेस सरकार से संबंध बेहतर होने की वजह से उन्हें पद दिए जाते रहे। कांग्रेस सरकार ने प्रशासनिक नवाचारों, जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर राज्य सरकार को सुझाव देने के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग‘ का गठन किया था।

भाजपा सरकार रहते हुए ढांड अहम विभागों के सचिव और मुख्य सचिव बने थे, वे पहले भाजपा सरकार के वक्त मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में काम कर चुके थे। हालांकि, मुख्यमंत्री की नाराजगी के चलते सचिव पद से हटना पड़ा था, लेकिन इस बीच उन्होंने गिले-शिकवे दूर किए और प्रदेश के मुख्य सचिव बने। मगर कांग्रेस सरकार आने के बाद प्रमुख पदों पर ढांड को रिटायरमेंट के बाद संविदा नियुक्तियां मिलती रहीं। अब माना जाने लगा है कि कांग्रेस के अधिक करीब होने की वजह से सरकार बदलने पर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.