Media24Media.com: पीएससी की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र को कोचिंग में आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीएससी की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र को कोचिंग में आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Document Thumbnail

Indore के एक कोचिंग सेंटर में क्लास में पढ़ाई के दौरान हार्ट अटैक से छात्र की मौत हो गई है. मृतक PSC की तैयारी कर रहा था और रोज की तरह वो बुधवार दोपहर भी क्लास में पहुंचा था. लेकिन क्लास में बैठे-बैठे अचानक वह टेबल पर गिर गया. बेसुध स्टूडेंट को टीचर्स और दोस्तों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.


दरअसल मृतक की पहचान 18 साल के राजा लोधी के रूप में हुई. जो भंवरकुआ इलाके में परिवार से अलग रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था. साथ ही सागर के एक कॉलेज से बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई भी कर रहा था. घटना के वक्त कोचिंग में 50 के करीब स्टूडेंट मौजूद थे. राजा क्लास में हाथ बांधकर बैठा हुआ था. उसके साथ बैठे स्टूडेंट भी क्लास में पढ़ रहे थे. इसी दौरान छात्र को अटैक आ गया. उसके दोस्त अस्पताल ले गए थे, जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. इस मामले में पुलिस ने कहा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

जब घर वालों को राजा की मौत की खबर मिली, वे तुरंत ही अस्पताल पहुंचे. परिवार का आरोप है कि आईएस कोचिंग इंस्टीट्यूट ने उनको पूरी सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई है. साथ ही इस मामले में कुछ तथ्यों को छुपाने की कोशिश की जा रही है. परिवार के अनुसार राजा की हेल्थ ठीक थी.

राजा के परिवार में उसका एक बड़ा भाई है, जो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है. पिता पीएचई डिपार्टमेंट में हैं. मगर राजा इन सब से हटकर अफसर बनना चाहता था. इसलिए वो लंबे समय से पीएससी की तैयारी कर रहा था.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.