Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में धान बोनस मिलने की खुशी से चारो ओर उत्साह का माहौल

 रायपुर : धान बोनस मिलने की खुशी से चारो ओर उत्साह का माहौल, रायगढ़ की जनता धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साहित है। उन्होंने धान से तौलकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


20 साल तक सांसद के रूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कर्मभूमि रही है रायगढ़। रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर स्वागत और अभिनंदन के लिए लोगों में अपार उत्साह है। शहर के साथ गांवों से बड़ी संख्या में भी पहुंच रहे हैं।

बता दे मुख्यमंत्री का पहली बार हुआ रायगढ़ जिला आगमन रायगढ़ के कबीर चौक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियो ने जोश भरे नारो और पुष्प गुच्छ से किया अपने नए मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत कबीर से गांधी तक के आदर्शों को लेकर निकला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसैलाब .

कलाधानी नगरी रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक दो महत्वपूर्ण चौक-चौराहें हैं। कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड शो निकला है और गांधी चौक तक जाएगा। इन दोनों के आदर्शों के बीच रायगढ़ की हजारों जनता के बीच जनसमूह गुजर रहा है। यह यात्रा कबीर चौक से आरंभ हुई है। उन्हें धान से तौलकर यात्रा की शुरूआत की गई है। उन्होंने परसों ही दो साल का बोनस दिया जिससे धान के कटोरे में हर्ष का माहौल है। यही नहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से किसानों में काफी खुशी है। रायगढ़ की जनता ने इसलिए धान से ही उन्हें तौलने का निर्णय किया। रोड शो के लिए निकले मुख्यमंत्री के बगल से कैबिनेट मंत्रीओपी चौधरी भी हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.