Media24Media.com: चौकानें वाला रिपोर्ट, भारत डेंगू से सबसे अधिक मौतों वाले देशों में शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चौकानें वाला रिपोर्ट, भारत डेंगू से सबसे अधिक मौतों वाले देशों में शामिल

Document Thumbnail

 Dengue Deaths in India:   भारत इस साल सबसे अधिक डेंगू के मामलों और मौतों वाले शीर्ष 20 देशों में शामिल है. रविवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों की तुलना में 2023 में अधिक मामले दर्ज किये गये हैं. एड एजेंसी 'सेव द चिल्ड्रेन' की रिपोर्ट से पता चला है कि इस साल नवंबर 2023 तक सबसे अधिक प्रभावित 20 देशों में डेंगू बुखार के 50 लाख मामले दर्ज किए गए - जो 2022 की तुलना में 30 प्रतिशत और 2019 के आंकड़ों से 18 फीसदी अधिक है। 


इसमें यह भी पाया गया कि भारत सहित 20 देशों में डेंगू से कम से कम पाँच हजार 500 लोग मारे गए जो 2022 से 32 प्रतिशत अधिक और 2019 की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि मौतों और मामलों की वास्तविक संख्या कहीं अधिक होने की संभावना है क्योंकि कई मामले रिपोर्ट नहीं किए गए हैं। बांग्लादेश ने, जिसमें वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक मौतें हुई थीं, 2023 में अब तक के सबसे खराब डेंगू बुखार के प्रकोप का सामना किया। जनवरी से तीन लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए, जो 2022 में बीमारी से पीड़ित 62 हजार लोगों की तुलना में एक बड़ी छलांग है. इस प्रकोप के परिणामस्वरूप एक हजार 598 मौतें हुईं जो 2022 के मुकाबले पाँच गुना से अधिक हैं। इनमें 160 से अधिक बच्चे शामिल थे जिनमें से अधिकतर 10 वर्ष से कम उम्र के थे.

रिपोर्ट में डेंगू बुखार के प्रकोप में वृद्धि के लिए जलवायु संकट के साथ-साथ इस साल की अल नीनो घटना को जिम्मेदार ठहराया गया है। जुलाई में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि डेंगू केवल दो दशकों में आठ गुना बढ़ गया है, जो वर्ष 2000 में लगभग पाँच लाख मामलों से बढ़कर 2022 में 42 लाख से अधिक हो गया है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.