Media24Media.com: रेणुका सिंह बोलीं - बेटी चाहती है मैं मुख्यमंत्री बनूं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रेणुका सिंह बोलीं - बेटी चाहती है मैं मुख्यमंत्री बनूं

Document Thumbnail

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीजेपी  ने शानदार जीत दर्ज की है. चुनाव  के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है. इस शानदार जीत के बाद भी बीजेपी ने फिलहाल सूबे में अपने मुख्यमंत्री  के नाम की घोषणा नहीं की है. इस बीच केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह  का एक बड़ा बयान साने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी चाहती है कि वो छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री बनें.


रेणुका सिंह ने कहा कि मेरी बेटी मुझे मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है. वो एक बेटी है और मैं उसकी मां हूं, एक बेटी होने के नाते उसने ये इच्छा जाहिर की है. हालांकि मंत्री ने ये भी कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी वो उस जिम्मेदारी को निभाएंगी.

मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि मुख्यमत्री बनाए जाने को लेकर उनकी फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व से कोई बात नहीं हुई है. उन्हें मीडिया के जरिए ये बातें पता चल रही हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जिले से लेकर केंद्र में मंत्री और सांसद बनाया है, ऐसे में महिला मुख्यमंत्री की कोई बात नहीं है. इसके आगे उन्होंने कहा कि वो चाहती थी कि छतीसगढ़ में बीजेपी की जीत हो और उसकी सरकार बने और वो बन रही है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.